Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

90 विधानसभा क्षेत्रों में बीजेपी भेजेगी सुझाव पेटी: ताकि पेटियों में बंद हो सके हर वर्ग के सुझाव; इन्हीं पर आधारित होगा BJP का चुनावी घोषणा पत्र…

चुनाव की तैयारी में लगा बीजेपी ,करने जा रहा कुछ हटकर, इस बार छत्तीसगढ़ में जीत का लक्ष्य : मिल सकती है कामयाबी | कमजोर पड़ सकती है पंजा …

जी.भूषण ( सम्पादक ): 16 जुलाई 2023

राजधानी में चुनावी सरगर्मी तेज हो चुकी | रायपुर के बीजेपी दफ्तर में शनिवार को घोषणा पत्र समिति की बैठक हुई। जिसमें यह तय किया गया है कि,आने वाले दिनों में किस तरह से घोषणा पत्र समिति काम करेगी। बीजेपी नेताओं का ऐसा मानना है कि, संगठन का घोषणा पत्र ऐसा हो जो वोटर को सीधे भाजपा से कनेक्ट कर सके इसे लेकर अहम फैसले किए गए हैं। जबकि ठीक विपरीत दिशा में काम कर रही वर्तमान सरकार | खाली मुखौटे बदलने की कवायद कर रही |

बीजेपी की इस बैठक में चुनाव प्रभारी ओम माथुर, प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन , प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव,पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह घोषणापत्र समिति के संयोजक विजय बघेल इस बैठक में मौजूद रहे।

बीजेपी के कार्यकर्ताओं द्वारा बंद कमरे में घंटों चली बैठक में तय किया गया है कि, जिस तरीके से सरकारी विभाग होते हैं। उसी तरह विभाग वार विषयों पर रिसर्च करते हुए लोगों की भावनाओं, जरूरतों को समझते हुए घोषणा पत्र तैयार किया जाएगा। 15 विभागों की टीम तैयार की गई है। अलग-अलग उप समितियां भी बनाई गई हैं। जिनमें जनता से जुड़े हर मुद्दे होंगे।

सरकारी कर्मचारी,महिला युवा, किसान, स्टूडेंट,वर्किंग प्रोफेशनल्स जैसे हर वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा, सामान्य वर्ग को साधने के लिए उस वर्ग से जुड़ी चीजों को घोषणा पत्र में शामिल किया जाएगा। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी के नेता इन तमाम वर्ग के लोगों के बीच जाएंगे और इन लोगों के बीच जाएगी एक पेटी जो इस बार सत्ता वापसी की आस से तैयार की जा रही है।

आखिर पेटी वाला कांसेप्ट है क्या ? आइये जानते हैं :

विजय बघेल ने कहा, अलग-अलग वर्ग चाहे वह उद्योग वाले हो किसान संगठन, महिला संगठन हो सभी से उनके सुझाव लेंगे। जिसे घोषणापत्र में शामिल किया जाएगा। मितानिन, आंगनबाड़ी, सफाई कर्मचारी मध्यान भोजन बनाने वाले पंचायत कर्मी, रोजगार सहायक, पंचायत सचिव पटवारी , न्यायालय से लेकर मंत्रालय तक के अधिकारी कर्मचारी उनके लिए हमने बातचीत करने का कार्यक्रम तय किया है। उनसे बातचीत करेंगे सरकार से क्या अपेक्षाएं होंगी यह सभी बातें हमारे घोषणापत्र में होंगी।

सभी वर्ग को ध्यान में रखकर किया जा रहा प्लानिंग :

Exit mobile version