Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

पीटीएस चौक माना में जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा के नेतृत्व में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का जोरदार स्वागत…

रायपुर: 15 जुलाई 2023

पीटीएस चौक माना में जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा के नेतृत्व में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का जोरदार स्वागत
रायपुर —नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज आज प्रदेश पहुंचे जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उनका एयरपोर्ट में अभिवादन किया वही ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा एवं जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पीटीएस चौक माना में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने दीपक बैज का गजमाला के साथ भव्य स्वागत किया जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा ने कहा कि नवनियुक्त युवा प्रदेश कांग्रेश अध्यक्ष के नेतृत्व में एक बार फिर 2023 में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनेगी श्री राहुल गांधी युवा और वरिष्ठ के साथ पार्टी को एक नई ऊंचाई में पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं जिसमें सभी कांग्रेस के कार्यकर्ता उनके कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं और आने वाले विधानसभा चुनाव के साथ-साथ लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस बेहतर प्रदर्शन करेगी।

Exit mobile version