Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के 31 डिप्टी कलेक्टर्स पर एक साथ गिरी गाज…

रायपुर: 15 जुलाई 2023 छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। एक साथ 31 डिप्टी कलेक्टरों को भारमुक्त कर दिया है। बताया जा रहा है कि 31 ऐसे डिप्टी कलेक्टरों को कार्यमुक्त किया है, जो ट्रांसफर के बाद भी नए जगह पर जा नहीं रहे थे। सरकार ने मामले को संज्ञान में लेते हुए ये कार्रवाई की है।

 जानकारी के अनुसार, भारमुक्त किए गए अफसरों का तबादला किया गया था, इसके बावजूद नई जगह पर वो अपनी ज्वाइनिंग नहीं दे रहे थे। इस कृत्य को अनुशासनहीनता मानते हुए सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा राज्य प्रशासनिक सेवा के 31 अधिकारियों को एकतरफा भारमुक्त कर दिया है।

Exit mobile version