Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

आदिवासी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भवानी सिंह मरकाम के नेतृत्व में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता प्रवेश शुक्ला का पुतला दहन किया गया…

रायपुर : 06 जुलाई 2023

रायपुर। मध्य प्रदेश के सीधी जिले में नशे में धुत्त भाजपा नेता प्रवेश शुक्ला के द्वारा एक अमानवीय कृत्य , सीढ़ी पर बैठे एक आदिवासी युवक के ऊपर पेशाब कर देता है। जिसका वीडियो भी वायरल हुआ।इस घटना को लेकर आदिवासी कांग्रेस ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं भाजपा नेता प्रवेश शुक्ला का पुतला दहन किया।उक्त घटना की निंदा करते हुए आदिवासी कांग्रेस के रायपुर शहर जिला अध्यक्ष भवानी सिंह मरकाम ने कहा कि गत दिनों पहले मध्य प्रदेश के सीधी जिले में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली जो घटना घटी है जिसमें भाजपा के एक नेता के द्वारा निरपराध आदिवासी युवक के सिर के ऊपर सारे आम पेशाब किया गया और उसका वीडियो बनाकर वायरल किया गया मानवता को शर्मसार करने वाली घटना है।

इस घटना को लेकर रायपुर स्थित बूढ़ा तालाब के पास आदिवासी शहर जिला अध्यक्ष भवानी सिंह मरकाम के नेतृत्व में मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं भाजपा नेता प्रवेश शुक्ला का पुतला दहन गया। इस पुतला दहन में शैलेंद्री ठाकुर लोकेश् ध्रुव श्यामू नेताम अशोक ध्रुव नवाज खान अब्दुल अहमद अभिषेक केसर मुजम्मिल खान मनोज नायक राजा खान बैटरी यादव संजू ठाकुर प्रदीप सोनी अभिषेक नायक अल्ताफ खान सूरज बाग देवेंद्र सिंह राशिद खान आदि कांग्रेसगण उपस्थित थे।

Exit mobile version