Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

असम में बाढ़ की स्थिति में धीरे-धीरे सुधार, अब भी लगभग 43000 लोग प्रभावित…

असम : 30 जून 2023

बारपेटा। असम के बारपेटा जिले में आई बाढ़ की स्थिति अब धीरे-धीरे सुधार हो रही है। लेकिन अब भी लगभग 43000 लोग अभी भी बाढ़ से प्रभावित हैं। किसानों को उनकी फसल और मत्स्य पालन की भूमि में बाढ़ के कारण भारी नुकसान का सामना करना पड़ता है। बाढ़ प्रभावित लोग इस समय सड़कों और तटबंधों पर जिला प्रशासन द्वारा बनाए गए राहत शिविरों में शरण ले रहे हैं। बारपेटा जिले के कायाकुची क्षेत्र मेंए बाढ़ के पानी में अपने घर डूब जाने के बाद लगभग 100 परिवारों ने पाका बेटबारी विकास खंड परिसर में शरण ली है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, बाढ़ के कारण उन्हें भोजन, साफ पीने का पानी, दवा समेत कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

Exit mobile version