Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

लावा नदी से पानी का सप्लाई अब सुचारू रूप से हो जाएगा शुरू…

नगर पालिका द्वारा सभी वार्डो में पेयजल की आपूर्ति की जा रही है

आनंद गुप्ता (ब्यूरो चीफ ): जशपुरनगर

जशपुरनगर 22 जून 2023: कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने अत्यधिक गर्मी को देखते हुए नगर पालिका को सभी वार्डाे में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। जिस पर नगर पालिका ने आवश्यक कार्यवाही करते हुए सभी वार्डों में पानी उपलब्ध कराई जा रही है।
नगर पालिका परिषद जशपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार लावा नदी इंटेकवेल का नगर पालिका परिषद जशपुर द्वारा सफाई कार्य पूर्ण कर लिया गया है एवं इंटेकवेल में सप्लाई हेतु पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध है। लावा नदी से पानी का सप्लाई अब सुचारू रूप से शुरू हो जाएगा, साथ ही टेंकर के माध्यम से भी वार्डों में पेयजल की आपूर्ति जारी रहेगी।

Exit mobile version