Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

केशकाल घाट में लगा लंबा जाम, लगी वाहनों की लंबी कतार, मौके पर पहुंची पुलिस…

केशकाल : 13 जून 2023

केशकाल : Jam in Keshkal Ghat : कोंडागांव जिले के केशकाल घाट में अभी भी लंबा जाम लगा हुआ है। केशकाल घाट में लगे जाम की वजह से वाहनों की कतार शहर तक पहुंच चुकी है। जाम लगने की सुचना मिलते ही केशकाल पुलिस मौके पर पहुंची है और जाम खुलवाने का प्रयास कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, केशकाल घाट में बीती शाम 7 बजे आठवे मोड़ पर ट्रक खराब होने के कारण जाम लग गया। देखते ही देखते जाम इतना बढ़ गया कि वाहनों की कतार शहर तक पहुंच गई है। जाम लगने की सुचना मिलते ही केशकाल पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाने का प्रयास कर रही है। वहीं बीती शाम से जाम लगने के कारण वाहन चालकों समेत जनता को भी परेशानी का सामना कर पड़ रहा है।

Exit mobile version