Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

चेंदरू मंडावी ‘‘द टाइगर बॉय‘‘ की प्रतिमा का प्रभारी मंत्री लखमा ने किया अनावरण…

नारायणपुर, 07 जून 2023 – प्रदेश के वाणिज्य कर (आबकारी) वाणिज्य एवं उद्योग तथा जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने आज यहां नारायणपुर में टाइगर बॉय के नाम से प्रसिद्ध चेंदरू मंडावी की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं नारायणपुर विधानसभा के विधायक चंदन कश्यप, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती श्यामबती नेताम, उपाध्यक्ष देवनाथ उसेंडी, नारायणपुर जनपद पंचायत अध्यक्ष पंडीराम वड्डे, ओरछा जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मालती नुरेटी, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती सुनीता मांझी, उपाध्यक्ष प्रमोद नेलवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण कलेक्टर अजीत वसंत, पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी देवेश कुमार ध्रुव, संयुक्त कलेक्टर अभिषेक गुप्ता सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी, चेंदरू के परिवार जन एवं नागरीकगण उपस्थित थे। इसके अलावा प्रभारी मंत्री नारायणपुर के गढ़बेगाल पहुच कर वहां स्थित पार्क का निरीक्षण किया। उन्होने कहा कि यहां बच्चो के खेलने के लिए सुविधायें उपलब्ध करायी गई है। उन्होने यह भी कहा कि चेन्दरू मण्डावी के परिवार को शासन की योजनाओ को लाभ भी दिलाया जायेगा।


बताते चले कि टाइगर बॉय के नाम से प्रसिद्ध चेंदरू मंडावी नारायणपुर जिले के ग्राम गढ़बेंगाल में उनका जन्म हुआ था। उनकी दोस्ती बाघ (टेंबु) से होने के कारण टाइगर बॉय के नाम से जाना जाता है। चेंदरू और बाघ की दोस्ती पर बनी फिल्म ‘‘द जंगल सागा‘‘ का 1997 में ऑस्कर अवार्ड प्राप्त हुआ। स्वीडन के फिल्म निर्देशक अरने सक्सहार्फ द्वारा बनाई गई इस फिल्म से चेंदरू मंडावी की ख्याति पूरे विश्व में फैल गई। चेंदरू स्वीडन में भी 1 वर्ष रहे। अपने जीवन के अंतिम समय में वे अपने गांव में ही रहे, जहां 78 वर्ष की आयु में 18 सितंबर 2013 को उनका निधन हुआ।

Exit mobile version