Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

बृजमोहन अग्रवाल परिवार ने पूज्य सुबुद्धानंद महाराज जी का अभिनंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया…

रायपुर : 29 मई 2023

रायपुर/29/05/2023. छत्तीसगढ़ प्रवास पर आए द्वारिका शारदा पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री सदानंद सरस्वती जी, ज्योतिषपीठाधीश्वर बद्रीनाथ के जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज एवं ब्रह्मचारी सुबुद्धानंद महाराज जी आज पूर्व धर्मस्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल के निवास पहुंचे। बृजमोहन अग्रवाल परिवार ने शंकराचार्य द्वय एवं पूज्य सुबुद्धानंद महाराज जी का अभिनंदन करते हुए उनका चरण पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

Exit mobile version