Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री कौशल विकास के विभिन्न व्यवसाय में प्रवेश पंजीयन 23 तक…

सुकमा : 19 मई 2023

सुकमा 19 मई 2023:प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अन्तर्गत अंशकालीन पाठ्यक्रम एसोसिएट कंस्ट्रक्शन फिटर, एसोसिएट इलेक्ट्रीशियन, एसोसिएट डेटा एंट्री ऑपरेटर व्यवसाय में प्रवेश के लिए आवेदन 23 मई तक शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था सुकमा में उपस्थित होकर पंजीयन करा सकते हैं। प्रत्येक व्यवसाय के रिक्त 20-20 सीटों में प्रवेश मेरिट के आधार पर दी जाएगी। प्रवेश के लिए 10वीं, 12वी, आईटीआई, स्नातक उत्तीर्ण युवा के साथ ही बेरोजगारी भत्ता के हितग्राही भी आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश संबंधी अधिक जानकारी के लिए संस्था के दूरभाष +91-7864284800, मोबाईल नम्बर +91-9407727818, +91-8103277727 पर भी सम्पर्क कर सकते हैं।

Exit mobile version