Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

रायपुर बुढ़ापारा धरना स्थल पर अब नहीं होगा धरना प्रदर्शन

NDIcwZtvtht "hlt ô:˜ buk "hlt ntulu mu hntdeh J Ôgtvhe vhuNtl .....

रायपुर : 04 फरवरी 2023

बुढ़ापारा धरना स्थल पर अब नहीं कर सकेंगे धरना प्रदर्शन

अब रायपुर बुढ़ापारा में पुराने धरना स्थल पर धरना प्रदर्शन नहीं होगा। जिला प्रशासन ने प्रदर्शन के लिए अनुमंति मांगने वाले संगठनों को नयी धरना प्रदर्शन स्थल नया रायपुर के तूता धरना स्थल पर ही प्रदर्शन की इजाजत देने का फैसला लिया है। नए जगह पर धरना प्रदर्शन की इजाजत के साथ कुछ नई शर्तों को भी जोड़ा जा रहा है।प्रदर्शन की इजाजत के साथ शर्तों में एक हजार से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को इकट्ठा नहीं होने और किसी शासकीय कार्यालय का घेराव नहीं करने जैसे शर्तों को जोड़ा गया हैनये शर्तों के मुताबिक सुबह 11:00 से शाम 5:00 बजे तक ही अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर सकेंगे । वहीं धरना स्थल के बाहर विरोध प्रदर्शन नहीं कर सकेंगे। ज्ञापन और पत्र धरना स्थल पर ही अध्यक्ष और पदाधिकारी सौंपेंगे।शपथ पत्र में उल्लेखित समस्त शर्तों का पालन करना अनिवार्य होगा।शर्तों के उल्लंघन करने पर अनुमति स्वयमेव निरस्त माने जाएगी औरविधि के अनुकूल कार्यवाही की जाएगी।महापौर समेत नगर निगम के प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर से मुलाकात कर 3 दिनों का अल्टीमेटम दिया था।

Exit mobile version