Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

कांग्रेस पार्टी की जीत का जश्न: छ्त्तीसगढ़ में पत्थलगांव के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदिरा चौक में पटाखा फोड़कर मिठाइयां बांट मनाया …

संजय तिवारी : 13 मई 2023

पत्थलगांव: कर्णाटक चुनाव में कांग्रेस की जीत का जश्न पूरे छत्तीसगढ़ में देखने को मिल रहा है | इस  मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरगोविंद अग्रवाल, कुलविंदर सिंह भाटिया , मनोज तिवारी,अंकित गोलू शर्मा, प्रवीण शर्मा , मनोज अग्रवाल, धर्मेंद्र साहू क्षत्रमोहन यादव, निजामुद्दीन खान, मनोरंजन सामंत ,पूनम अम्बस्थ, रवि शर्मा,मुनेश साहू,समेत भारी संख्या में कार्यकर्त्ता उपस्थित थे, इस मौके पर मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरगोविंद अग्रवाल ने कहा की खड्गे के कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद कांग्रेस की यह बहुत बड़ी जीत है | जिस तरह भाजपा  कांग्रेस की सत्ताशीन सरकार को छिनने का कार्य करती रही है, कर्नाटक में  पूर्ण बहुमत देकर जनता ने भाजपा को जवाब दिया है | यह कांग्रेस की बहुत बड़ी उपलब्द्धि है |

कुलविंदर सिंग भाटिया ने कहा की कर्नाटक विधानसभा चुनाव का परिणाम पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी के मेहनत का परिणाम है, विदित हो की कर्नाटक विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने पूरी तरह से बीजेपी को पछाड़ दिया है, और दोबारा से सत्ता में वापसी कर ली है। कांग्रेस ने कर्नाटक की 224 सीटों में से 137 सीटों पर अपनी जीत दर्ज की है। वहीं बीजेपी 63 सीटों पर ही सिमट कर रह गई है। वहीं, जनता दल (सेक्युलर) को 20 सीटें मिली हैं।पत्थलगांव में कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने जश्न मनाकर जीत पर प्रदेश की जनता और अपने नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को बधाई दी |

Exit mobile version