Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

पत्नी के कैरेक्टर पर पति करता था शक, खुलेआम पत्नी पर किया चाकू से हमला, हत्या का CCTV फुटेज आया सामने…

दुर्ग : 12 मई 2023 .

दुर्ग:  जिले के भिलाई शहर में एक युवक ने अपनी पत्नी को चाकू से गोदकर हत्या कर दिया है। घटना बुधवार शाम की है। वारदात का CCTV फुटेज सामने आया है। सड़क चल रही महिला पर आरोपी पति ने ताबड़तोड़ चाकू से वार कर हत्या कर दी थी। इस वारदात के बाद फरार आरोपी को नेवई पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर उसके पास से हत्या में उपयोग किया गया चाकू जब्त कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं घटना के बाद महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतिका की पहचान सरिता साहू के रूप में हुई है। मामला नेवई थाना क्षेत्र का है।

Exit mobile version