Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

पेंट गोदाम में आग लगी,भीषण आग में महिला कर्मचारी झुलसी।

रायपुर : 03 फरवरी 2023

रायपुर के भनपुरी अंतर्गत उरकुरा इलाके में गुरुवार देर रात एक मैजिक पेंट हाउस के गोदाम में आग अचानक आग लग लग गयी । जिसके कारण एक महिला कर्मचारी झुलस गई। बताया जा रहा है लपटें इतनी तेज थी कि आस-पास कुछ लोगों के घर और दूसरे कर्मशियल गोदाम थे वहां से भी भागकर लोगों ने अपनी जान बचाई और पुलिस एवं फायर टीम को खबर दी।मैजिक पेंट हाउस में लगी आग की लपटें काफी दूर से दिखाई दे रही थी। फायर ब्रिगेड की टीमें देर रात तक आग पर काबू पाने की कोशिश करती रही। करीब 4 से 5 घंटे तक यहां राहत बचाव का काम किया गया। देर रात तक फायर सेफ्टी कूलिंग का काम भी करती रही ताकि आग और न बढ़े। मौके पर 4 दमकल वाहन अग्निशमन सेवा में तैनात मिले ।

Exit mobile version