Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

रिजल्ट जारी होते ही शुरू हुआ सुसाइड का सिलसिला, 24 घंटे के भीतर 6 स्टूडेंट्स ने कर ली आत्महत्या…

राखी श्रीवास्तव : 12 मई 2023

आत्महत्या करने वालों मे कुछ परीक्षा में फेल हो गए थे तो कुछ ऐसे भी हैं जिनके नंबर अपेक्षाकृत कम आएं थे।

तेलंगाना : नाकामी के बाद निराश छात्र-छात्राओं के आत्मघाती कदम उठाने का सिलसिला शुरू हो चुका हैं। तेलंगाना राज्य में जारी 11वीं, 12वीं कक्षा के स्कूली परिणाम के जारी होनेके 24 घंटे के भीतर 6 स्टूडेंट्स ने अपनी जिंदगी ख़त्म कर ली। इनमे तीन छात्र तो तीन छात्राएं शामिल हैं। आत्महत्या करने वालों मे कुछ परीक्षा में फेल हो गए थे तो कुछ ऐसे भी हैं जिनके नंबर अपेक्षाकृत कम आएं थे। वही इससे पहले जब 12वीं के पारिणाम जरी हुए थे तब भी करीब 9 स्टूडेंट्स ने अलग-अलग तरीको से ख़ुदकुशी कर ली थी। तमाम कोशिशों के बाद भी छात्र-छात्राएं ऐसे आत्मघाती कदम उठाने से नहीं चूक रहे हैं। अच्छे नंबर लाने का सामाजिक और पारिवारिक दबाव उनकी जिंदगियों पर भारी पड़ता नजर आ रहा है।

Exit mobile version