Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

अमलीडीह स्टापडेम निर्माण कार्य के लिए 2.58 करोड़ रूपए की स्वीकृति…

रायपुर, 04 मई 2023

छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग मंत्रालय द्वारा दुर्ग जिले के विकासखण्ड-पाटन की कुरूदडीह नाले में अमलीडीह स्टापडेम कम रपटा निर्माण कार्य के लिए दो करोड़ 58 लाख 30 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार, जल संसाधन विभाग रायपुर को प्रदान की गई है। योजना से निस्तारी-भू-जल संवर्धन सहित क्षेत्रीय किसानों को 25 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।

Exit mobile version