Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

रायपुर रेलवे स्टेशन के होटल ली रॉय में लगी आग, मची अफरा-तफरी…

रायपुर : राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन में स्थित होटल ली रॉय में आग लग गई। होटल में लगी आग से अफरा-तफरी मच गई।

मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर रेलवे स्टेशन में स्थित होटल ली रॉय के इलेक्ट्रिक बोर्ड में आग लग गई। अचानक लगी इस आग के कारण होटल में अफरा तफरी मच गई। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंच चुकी हैऔर आग को बुझाने का प्रयास कर रही है

Exit mobile version