आठ दिन की सीबीआई पूछताछ के बाद रायपुर की विशेष अदालत में पेशी, सट्टा नेटवर्क के आर्थिक लेनदेन और कथित संरक्षण की भी हो रही जांच।
रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के प्रमुख प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को आठ दिन की पूछताछ के बाद गुरुवार, 12 नवंबर को रायपुर की विशेष अदालत में पेश किया गया। सीबीआई की रिमांड अवधि पूरी होने पर अदालत ने उन्हें सात दिनों की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। अब सौरभ चंद्राकर 19 नवंबर तक रायपुर केंद्रीय जेल में रहेंगे।
दिल्ली में पूछताछ के दौरान सीबीआई का मुख्य जोर महादेव सट्टा नेटवर्क की पूरी कार्यप्रणाली का खुलासा करने पर रहा। जांच एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि अवैध सट्टा कारोबार कैसे खड़ा किया गया, इसमें किन लोगों ने निवेश किया और अलग-अलग पैनलों के जरिए इसका संचालन किस तरह होता था।
जांच में कथित राजनीतिक और प्रशासनिक संरक्षण, प्रोटेक्शन मनी तथा आर्थिक लेनदेन के पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है। सीबीआई यह जानने का प्रयास कर रही है कि अवैध कारोबार से कथित तौर पर वसूली गई रकम का वितरण केवल छत्तीसगढ़ तक सीमित था या इसका नेटवर्क दूसरे राज्यों तक भी फैला हुआ था। एजेंसी अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े लोगों, निवेश और पैसों के लेनदेन की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।
ख़बरें और भी…
हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/profile.php?id=61581539725954 यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

