5,884 रेलवे स्टेशनों पर रेल जन संवाद, ई-कचरे के निपटान से 10.43 करोड़ रुपये की आय।
रायपुर: भारतीय रेलवे ने 2 से 31 अक्टूबर 2026 तक चलाए गए विशेष अभियान-6 के तहत बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। अभियान के दौरान देशभर के रेलवे स्टेशनों, कार्यालयों और कार्यशालाओं में एक लाख से अधिक स्वच्छता अभियान चलाए गए। कबाड़ निपटान से रेलवे को 628.49 करोड़ रुपये की आय हुई, जो निर्धारित 600 करोड़ रुपये के लक्ष्य से अधिक है। इसके अलावा, अनावश्यक सामग्री हटाकर 6,20,121 वर्ग फुट जगह खाली कराई गई। ई-कचरा प्रबंधन के तहत 1.50 लाख से अधिक इकाइयों का निपटान किया गया, जिससे 10.43 करोड़ रुपये की आय हुई।
अभियान के दौरान रिकॉर्ड प्रबंधन, जन शिकायतों के निपटारे और लंबित मामलों पर भी विशेष ध्यान दिया गया। वहीं, 22 अक्टूबर को देशभर के 5,884 रेलवे स्टेशनों पर एक साथ रेल जन संवाद आयोजित किया गया, जिसमें यात्रियों को रेलवे अधिकारियों के सामने अपनी समस्याएं और सुझाव रखने का अवसर मिला। रेलवे के अनुसार, इस अभियान से स्वच्छता, संसाधनों के बेहतर उपयोग, कचरा प्रबंधन और प्रशासनिक दक्षता को बढ़ावा मिला है।
ख़बरें और भी…

