Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

रायपुर के कटोरा तालाब में पटाखों की चिंगारी से भड़की आग, 3 दुकानों का डेकोरेशन जलकर खाक…

संत कंवरराम चौक के पास हुआ हादसा, दुकानों के बाहर लगी सजावट में तेजी से फैली आग; समय रहते काबू पाने से टला बड़ा नुकसान।

राजधानी रायपुर के कटोरा तालाब स्थित संत कंवरराम चौक के पास दीपावली के दौरान पटाखों की चिंगारी से आग लगने की घटना सामने आई है। सड़क पर पटाखे फोड़ने के दौरान निकली चिंगारी दुकानों के बाहर लगाए गए डेकोरेशन पर जा गिरी, जिससे अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने आसपास की दो से तीन दुकानों के बाहर लगी सजावट को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें उठती देखकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोग घबरा गए।

जानकारी के अनुसार, पटाखों से निकली चिंगारी सजावटी सामान के संपर्क में आते ही आग तेजी से फैलने लगी। दुकानों के बाहर लगाए गए डेकोरेशन में आग लगने से सजावट का सामान जलकर खाक हो गया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। इससे आग दुकानों के अंदर तक नहीं पहुंच सकी और बड़ा हादसा टल गया। घटना में किसी के घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई है।

गौरतलब है कि रायपुर में इससे पहले 25 अक्टूबर को पंडरी स्थित सिटी सेंटर मॉल के पास महालक्ष्मी मार्केट की एक होम डेकोरेशन दुकान में भी आग लग गई थी। यह आग बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर लगी थी, जिसमें फर्नीचर और सजावटी सामान जल गया था। शुरुआती तौर पर एसी के कंप्रेसर में विस्फोट से आग लगने की आशंका जताई गई थी। उस घटना में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका थी। लगातार सामने आ रही आगजनी की घटनाओं ने त्योहारों के दौरान पटाखे जलाते समय सुरक्षा और सावधानी बरतने की जरूरत को एक बार फिर उजागर किया है।

ख़बरें और भी…

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/profile.php?id=61581539725954 यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

Exit mobile version