Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

दीपावली मनाने गांव लौट रहा परिवार हादसे का शिकार, नदी में गिरी कार; पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत…

अभनपुर के टीला एनीकट के पास देर रात हुआ दर्दनाक हादसा, रायपुर से गरियाबंद के पसौद जा रहा था परिवार |

अभनपुर : छत्तीसगढ़ के अभनपुर में दीपावली मनाने अपने गृहग्राम जा रहा एक परिवार भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गया। रविवार देर रात करीब एक बजे टीला एनीकट के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में रायपुर निवासी शीतल साहू (44), उनकी पत्नी भारती साहू और बेटा-बेटी की डूबने से मौत हो गई। हादसे की खबर से परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।

जानकारी के अनुसार, रायपुर के लक्ष्मीनगर निवासी शीतल साहू अपने परिवार के साथ गरियाबंद जिले के पसौद गांव दीपावली मनाने जा रहे थे। इसी दौरान टीला एनीकट के पास अचानक कार चालक का वाहन से नियंत्रण बिगड़ गया और कार सीधे नदी में जा गिरी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। काफी प्रयासों के बाद कार सवार चारों लोगों के शव नदी से बाहर निकाले गए। पंचनामा कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही गोबरा नवापारा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी में तेज रफ्तार के कारण कार अनियंत्रित होकर नदी में गिरने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, हादसे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण कर दुर्घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। दीपावली की खुशियां मनाने निकला परिवार इस हादसे में उजड़ गया, जिसने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया है।

ख़बरें और भी…

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/profile.php?id=61581539725954 यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

Exit mobile version