Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

अयोध्या में 56 घाटों पर जले 36 लाख से अधिक दीये, अलौकिक रोशनी से जगमगाई रामनगरी…

दीपोत्सव 2026 में सरयू तट पर दिखा भव्य नजारा, दीपों की रोशनी और भक्ति के संगम ने बनाया यादगार उत्सव |

अयोध्या: अयोध्या में आयोजित 10वें दीपोत्सव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सहित कई गणमान्य अतिथि शामिल हुए। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, विभिन्न कॉलेजों और स्वयंसेवी संस्थाओं के 35 हजार से अधिक स्वयंसेवकों ने दीप सजाने और प्रज्वलित करने में योगदान दिया। आयोजन के दौरान रामायण पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, लाइट एंड साउंड शो और आतिशबाजी ने उत्सव की भव्यता को और बढ़ाया।

इस बार के दीपोत्सव का विशेष आकर्षण 2,100 से अधिक ड्रोन के माध्यम से रामायण के प्रसंगों का आकाशीय प्रदर्शन भी रहा। सरयू आरती, भगवान श्रीराम का प्रतीकात्मक राज्याभिषेक और पुष्पक विमान से राम, सीता एवं लक्ष्मण के आगमन की प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। उपराष्ट्रपति ने दीपोत्सव को जनभागीदारी और भारतीय सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बताया। इस आयोजन ने अयोध्या की धार्मिक पहचान के साथ पर्यटन, स्थानीय कारीगरों और छोटे कारोबारियों के लिए भी नए अवसरों को रेखांकित किया।

खबरें और भी…

Exit mobile version