Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को साय सरकार का बड़ा तोहफा, अब कैशलेस होगा इलाज…

CG Employees Good News: गंभीर बीमारी और मेडिकल इमरजेंसी में कर्मचारियों को नहीं उठानी होगी पैसों की चिंता, आश्रित परिजनों को भी मिलेगा कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ।

रायपुर: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने दिवाली से पहले प्रदेश के लाखों शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सरकारी कर्मचारियों और उनके आश्रित परिवारों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा को मंत्रिपरिषद की मंजूरी मिलने के बाद इसे लागू करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इस फैसले से गंभीर बीमारियों और अचानक होने वाली मेडिकल इमरजेंसी के दौरान कर्मचारियों को इलाज के लिए तत्काल बड़ी रकम जुटाने की परेशानी से राहत मिलेगी। लंबे समय से कर्मचारी संगठन इस सुविधा की मांग कर रहे थे।

मुख्यमंत्री के इस निर्णय के बाद छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर उनका आभार जताया। फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधियों ने कहा कि कैशलेस चिकित्सा सुविधा शासकीय सेवकों की लंबे समय से लंबित मांग थी। अब कर्मचारियों के साथ उनके आश्रित परिजनों को भी इसका लाभ मिल सकेगा। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को फेडरेशन की ओर से आयोजित अभिनंदन समारोह में शामिल होने का आमंत्रण भी दिया। इस दौरान पंकज पाण्डेय, सत्येंद्र देवांगन, अश्वनी चेलक, जय कुमार साहू, पीताम्बर पटेल, आलोक मिश्रा और संतोष कुमार वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

कैशलेस चिकित्सा सुविधा का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि पात्र कर्मचारियों को मान्यता प्राप्त अस्पतालों में इलाज के लिए पहले अपनी जेब से बड़ी रकम खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। निर्धारित प्रक्रिया के तहत अस्पताल में भर्ती होने और संबंधित विभाग से उपचार की मंजूरी मिलने के बाद इलाज का भुगतान सीधे अस्पताल को किया जाएगा। इससे कर्मचारियों को इलाज के बाद मेडिकल बिल जमा करने और प्रतिपूर्ति की लंबी प्रक्रिया से भी राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि, इस सुविधा का वास्तविक लाभ किन अस्पतालों में मिलेगा, कौन-कौन सी बीमारियां और उपचार इसमें शामिल होंगे तथा पात्रता और भुगतान की शर्तें क्या होंगी, इसकी विस्तृत जानकारी सरकारी दिशा-निर्देशों से स्पष्ट होगी।

ख़बरें और भी…

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/profile.php?id=61581539725954 यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

Exit mobile version