Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

मासूम को श्रद्धांजलि देकर अखबार वितरक संघ ने की आरोपी को कठोर सजा देने की मांग…

रजगामार में सात वर्षीय बच्ची के साथ दरिंदगी और हत्या की घटना से कोरबा में आक्रोश, टीपी नगर स्थित संघ कार्यालय में शोकसभा आयोजित कर रखा दो मिनट का मौन|

कोरबा। रजगामार में सात वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी और हत्या की हृदयविदारक घटना से पूरे जिले में शोक और आक्रोश का माहौल है। इस जघन्य घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। मासूम को न्याय दिलाने और घटना के आरोपी को कठोरतम सजा दिलाने की मांग को लेकर विभिन्न क्षेत्रों में श्रद्धांजलि कार्यक्रम और कैंडल मार्च आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 25 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ की ओर से टीपी नगर स्थित संघ कार्यालय में सुबह 6:30 बजे शोकसभा आयोजित की गई। इस दौरान संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत बच्ची को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

शोकसभा में उपस्थित सदस्यों ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की। उन्होंने कहा कि एक मासूम बच्ची के साथ हुई ऐसी अमानवीय घटना समाज के लिए बेहद पीड़ादायक और चिंताजनक है। बच्चियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना समाज और व्यवस्था की सामूहिक जिम्मेदारी है। संघ के सदस्यों ने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी को कानून के अनुसार कठोरतम सजा दिलाई जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए बच्चों की सुरक्षा के प्रति गंभीरता बरतना और समाज में जागरूकता बढ़ाना आवश्यक है।

शोकसभा में छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के प्रदेश अध्यक्ष पदम सिंह चंदेल, जिला अध्यक्ष विपेन्द्र कुमार साहू, जिला सचिव जय कुमार नेताम, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी राठौर, संयोजक तपेश्वर राठौर, मीडिया प्रभारी रामा, राजकुमार पटेल, सहसचिव राय सिंह कंवर, अनिल गिरी, कृष्ण निर्मलकर, दिलीप यादव, रंजीत पटेल, ओम चंद्र, राहुल, प्रहलाद, सुदीश गिरी, पप्पू और बजरंग यादव सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने मासूम की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति देने की कामना की। संघ ने बच्ची को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए न्याय की मांग दोहराई।

ख़बरें और भी…

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/profile.php?id=61581539725954 यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

Exit mobile version