Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

बाइक पर लिफ्ट देना पड़ा भारी, पत्नी पर अभद्र टिप्पणी के बाद कैंची से हमला…

रिपोर्ट : राखी श्रीवास्तव

बिहार के मोतिहारी में युवक पर पांच जगह वार, डायल 112 ने घायल को अस्पताल पहुंचाया; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा|

हेड लाइन्स :

मोतिहारी। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी में बाइक पर लिफ्ट देना एक युवक के लिए परेशानी का कारण बन गया। टाटा मोटर्स के समीप कथित तौर पर विवाद के बाद लिफ्ट लेने वाले युवक ने बाइक चालक पर कैंची से हमला कर दिया। घटना में पीड़ित के शरीर पर पांच जगह चोटें आईं। सूचना मिलने पर डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल को सदर अस्पताल पहुंचाया।

मां के लिए खाना लेकर जा रहा था युवक

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल की पहचान आदापुर थाना क्षेत्र के कलवारी मझरिया गांव निवासी अरुण कुमार (30), पिता प्रेम महतो, के रूप में हुई है। उसकी मां मोतिहारी के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। अरुण उनके लिए घर से खाना लेकर जा रहा था। इसी दौरान नरकटिया बाजार के पास एक युवक ने उससे लिफ्ट मांगी, जिसे उसने बाइक पर बैठा लिया।

कथित अभद्र टिप्पणी के बाद विवाद

बताया गया कि रास्ते में आरोपी ने अरुण की पत्नी को लेकर कथित तौर पर अभद्र टिप्पणी की। विरोध करने पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी दौरान युवक ने कैंची निकालकर अरुण पर कई वार किए। हमले में घायल अरुण सड़क पर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

डायल 112 की टीम ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने मौके से आरोपी को पकड़ लिया। उसकी पहचान अरुण कुमार उर्फ अर्जुन के रूप में बताई गई है, जो घोड़ासहन क्षेत्र का निवासी है। नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन के अनुसार, दोनों युवकों के बीच विवाद और छींटाकशी के बाद कैंची से हमला किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी…

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/profile.php?id=61581539725954 यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

Exit mobile version