Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

रायगढ़ नगर निगम की वेबसाइट पर दिखा पाकिस्तान का सिंबल, साइबर सुरक्षा पर उठे सवाल…

आयुक्त बृजेश कुमार ने पुलिस को दी सूचना, सिटी कोतवाली मामले की जांच में जुटी

HEAD LINES :

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ नगर निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर पाकिस्तान का सिंबल दिखाई देने की जानकारी सामने आई है। इस घटनाक्रम के बाद नगर निगम की वेबसाइट की साइबर सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर निगम आयुक्त बृजेश कुमार ने पुलिस को इसकी सूचना दी है। इसके बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल, यह पता लगाया जा रहा है कि वेबसाइट के साथ किसी ने छेड़छाड़ की है या इसके पीछे साइबर हमले की भूमिका है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि वेबसाइट पर पाकिस्तान का सिंबल किस वजह से दिखाई दिया। फिलहाल, किसी साइबर हमले या उसके जिम्मेदार व्यक्ति की पुष्टि नहीं हुई है।

खबरें और भी…

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/profile.php?id=61581539725954 यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

Exit mobile version