Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

राज्यपाल रमेन डेका ने दी विजयादशमी की शुभकामनाएं, कहा— सत्य और अच्छाई की सदैव होती है जीत…

मुख्य सुर्खियां

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका ने विजयादशमी (दशहरा) पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि विजयादशमी अन्याय पर न्याय और असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है।

राज्यपाल ने कहा कि दशहरा का पर्व हमें जीवन में आने वाली कठिनाइयों के बावजूद अपने आदर्शों और मूल्यों के प्रति दृढ़ रहने की प्रेरणा देता है। यह उत्सव सिखाता है कि सत्य, सदाचार और अच्छाई के मार्ग पर चलते हुए समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।

उन्होंने प्रदेशवासियों से समाज में सद्भाव, एकता और शांति बनाए रखने के लिए अपना योगदान देने का आह्वान किया। राज्यपाल ने कहा कि जो लोग सत्य और अच्छाई के रास्ते पर चलते हैं, उनकी सदैव जीत होती है। विजयादशमी का संदेश प्रत्येक व्यक्ति को नैतिकता और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

खबरें और भी…

whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/profile.php?id=61581539725954 यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

Exit mobile version