Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

प्रदेश में गरज होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट …

रायपुर : 24 अप्रैल 2023

रायपुर :  प्रदेश में पिछले दो दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। दिन में धुप होने के बाद अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। शाम होते ही प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी के साथ जोरदार बारिश हो रही है। इसी बीच मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट ने सभी के होश उड़ा दिए हैं।

दरअसल, मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में दक्षिण छग से तमिलनाडु तक द्रोणिका है। इसका असर पूरे प्रदेश में देखने को मिलेगा। साथ ही प्रदेश के कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश भी हो सकती है। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ जिलों में अंधड़ और ओले गिरने की भी संभावना जताई हैं। मौसम विभाग की तरफ से बताया गया है कि प्रदेश में निम्न स्तर पर ठंडी हवा आ रही है।

Exit mobile version