Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

रायपुर में ‘सुरमई महफिल’ की शानदार सफलता, निर्देशक डी. नागेश ने श्रोताओं का जताया आभार…

हार्मोनी म्यूजिकल ग्रुप की 30 वीं प्रस्तुति में सदाबहार हिंदी फिल्मी गीतों ने बांधा समां |

रायपुर। राजधानी के विम्तारा ऑडिटोरियम में आयोजित हार्मोनी म्यूजिकल ग्रुप की लगातार 10 वर्ष एवं 30 वीं संगीतमय प्रस्तुति ‘सुरमई महफिल’ सफलतापूर्वक संपन्न हुई। कार्यक्रम में कलाकारों ने सदाबहार हिंदी फिल्मी गीतों की प्रस्तुतियों से संगीत प्रेमियों का मनोरंजन किया।

कार्यक्रम में अतिथि गायक जी. कृष्णा शेषगिरी राव, फिरोज खान, लक्ष्मी दामा और जमशेद खान सहित अन्य कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। डी.मल्लिकार्जुन,एम्.सुधाकर एवं संध्या राज के मार्गदर्शन और मंच संचालन में सजी इस महफिल में एम. गीता, एन. उषा, कीर्ति शिबिश, शिरिषा, सुधा राव, आरती पटनायक, राजू मंत्री, बी. गोपीनाथ, जी. भूषण राव, रामा स्वामी और एन. जे. राव ने भी गीत प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम के निर्देशक डी. नागेश ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी श्रोताओं, कलाकारों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि दर्शकों का उत्साह और स्नेह कलाकारों के लिए प्रेरणास्रोत है।

ख़बरें और भी…

Exit mobile version