Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ जीएसटी विभाग में बड़ा फेरबदल, 164 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले…

सहायक आयुक्त से लेकर राज्य कर अधिकारियों तक बदली पदस्थापना, तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी भी सूची में शामिल
हेडलाइंस

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य जीएसटी विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। विभाग में अलग-अलग पदों पर कार्यरत कुल 164 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। जारी तबादला सूची में राज्य कर विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों तक के नाम शामिल हैं।

इन पदों के अधिकारियों के हुए तबादले

तबादला सूची के अनुसार, 36 राज्य कर सहायक आयुक्तों, 30 राज्य कर निरीक्षकों, 10 राज्य कर संयुक्त आयुक्तों, 13 राज्य कर उपायुक्तों और 28 राज्य कर अधिकारियों की पदस्थापना बदली गई है। इसके अतिरिक्त तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के 47 अधिकारी-कर्मचारियों को भी स्थानांतरित किया गया है।

विभागीय कामकाज पर रहेगा असर

एक साथ बड़ी संख्या में अधिकारियों और कर्मचारियों के स्थानांतरण से विभाग के विभिन्न कार्यालयों में पदस्थापना व्यवस्था में बदलाव होगा। हालांकि, तबादलों के कारणों, अधिकारियों की नई पदस्थापना और कार्यभार ग्रहण करने की समय-सीमा का विस्तृत विवरण उपलब्ध सूची के आधार पर ही स्पष्ट हो सकेगा।

खबरें और भी…
Exit mobile version