2 अक्टूबर की सुबह हुआ निधन, महावीर नगर स्थित निवास से मुक्तिधाम के लिए निकलेगी अंतिम यात्रा
रायपुर। बसंत पार्क कालोनी,महावीर नगर, न्यू पुरेना ,रायपुर निवासी श्री दिलीप व्यास जी का 2 अक्टूबर 2026 को प्रातः 8 बजे आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से परिजनों एवं परिचितों में शोक की लहर है। उनकी अंतिम यात्रा 3 अक्टूबर 2026 को प्रातः 10 बजे महावीर नगर स्थित उनके निवास स्थान से निकलेगी। अंतिम यात्रा राजेन्द्र नगर स्थित काली मंदिर मुक्तिधाम के लिए प्रस्थान करेगी। परिजनों और शुभचिंतकों ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।

