Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

महासमुंद जनदर्शन में उमड़ी भीड़, कलेक्टर ने सुनी 55 लोगों की समस्याएं…

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने अधिकारियों को प्राथमिकता से आवेदनों के निराकरण के दिए निर्देश

महासमुंद। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याएं कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के सामने रखीं। इस दौरान कुल 55 आवेदन प्राप्त हुए।

आवेदनों में सड़क-पुलिया निर्माण, राजस्व प्रकरण, पीएम आवास, पेंशन, बिजली, सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने, नामांतरण और प्राकृतिक आपदा सहित अन्य मांगें शामिल रहीं।

कलेक्टर ने प्रत्येक आवेदक की बात सुनकर संबंधित विभागीय अधिकारियों को मामलों की जांच कर पात्रतानुसार कार्रवाई और आवेदनों का प्राथमिकता से निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

ख़बरें और भी…

Exit mobile version