कुंदन पैलेस छोड़ने के बजाय सुनसान इलाके में ले जाने का आरोप, तारबाहर पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा
बिलासपुर। गरबा सीखने के लिए घर से निकली 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म के आरोप में तारबाहर पुलिस ने 23 वर्षीय ई-रिक्शा चालक करन दरभे को गिरफ्तार किया है। घटना 27 सितंबर की रात की बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, युवती कुंदन पैलेस जाने के लिए ई-रिक्शा में सवार हुई थी। आरोप है कि चालक रास्ता बदलकर उसे व्यापार विहार क्षेत्र के आगे सुनसान स्थान पर ले गया, जहां डराने-धमकाने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया गया।
शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की और उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने ई-रिक्शा और मोबाइल फोन सहित मामले से जुड़े अन्य साक्ष्यों की जांच शुरू कर दी है।
ख़बरें और भी …

