दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश के दौरान राजेंद्र कटारा और इफ्फत आरा को मिली अतिरिक्त जिम्मेदारी
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने दो IAS अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के अनुसार, दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर जाने के कारण यह व्यवस्था की गई है।
राजेंद्र कुमार कटारा को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं इफ्फत आरा को सचिव, छत्तीसगढ़ लोक आयोग की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।
दीपक कुमार अग्रवाल 9 सितंबर से 27 नवंबर 2026 तक अवकाश पर हैं। इस अवधि में दोनों अधिकारी अपने वर्तमान दायित्वों के साथ अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।
ख़बरें और भी…

