By: राखी श्रीवास्तव
प्रभाकर श्रीवास्तव को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और बृज भूषण श्रीवास्तव को राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी, ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव बने प्रदेश महासचिव
हेडलाइंस
- मुकेश श्रीवास्तव को दोबारा मिली छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी
- ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव बनाए गए प्रदेश महासचिव
- प्रभाकर श्रीवास्तव को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का दायित्व
- बृज भूषण श्रीवास्तव बने राष्ट्रीय सचिव
- संगठन ने विभिन्न राज्यों के पदाधिकारियों की संशोधित सूची जारी की
रायपुर। ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के संगठनात्मक विस्तार और पुनर्गठन के तहत विभिन्न राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों, प्रदेश महासचिवों और अन्य पदाधिकारियों की संशोधित सूची जारी की गई है। संगठन के वैश्विक अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद द्वारा जारी सूची में छत्तीसगढ़ सहित देश के कई राज्यों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। छत्तीसगढ़ में मुकेश श्रीवास्तव को पुनः प्रदेश अध्यक्ष और ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव को प्रदेश महासचिव बनाया गया है।
संगठन की ओर से जारी सूची के अनुसार अलग-अलग राज्यों में भी पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया है। असम में नूतन सिन्हा को प्रदेश अध्यक्ष और सुनील श्रीवास्तव को प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है। बिहार में दीपक अभिषेक को पुनः प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। गुजरात में संजय सिन्हा, हरियाणा में रजनी श्रीवास्तव, हिमाचल प्रदेश में ब्रिगेडियर डॉ. अनिल कायस्थ तथा झारखंड में नीरज सहाय को संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी क्रम में कर्नाटक में नितेश शरण को प्रदेश अध्यक्ष और उत्कर्ष आनंद को प्रदेश महासचिव बनाया गया है। मध्य प्रदेश में शैलेंद्र श्रीवास्तव तथा तेलंगाना में सुभाष कुमार श्रीवास्तव को जिम्मेदारी दी गई है। पश्चिम बंगाल में अशोक दास को प्रदेश अध्यक्ष और रंजीत कर्ण को प्रदेश महासचिव बनाया गया है। राजस्थान में गिरीश माथुर को प्रदेश अध्यक्ष तथा दीपेश भटनागर को प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी मिली है। उत्तर प्रदेश में शुभ्रांशु श्रीवास्तव को प्रदेश अध्यक्ष और राजीव सक्सेना को प्रदेश महासचिव बनाया गया है। महाराष्ट्र की संशोधित सूची में अनिल कुमार चंचल को प्रदेश संयोजक, संजय कामता प्रसाद को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष और सुनील कुमार को प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है।
राष्ट्रीय स्तर पर भी संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। राष्ट्रीय प्रवक्ता कमल किशोर ने बताया कि वैश्विक अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के राष्ट्रीय पदाधिकारियों का भी मनोनयन किया है। रायपुर, छत्तीसगढ़ के प्रभाकर श्रीवास्तव को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा एमसीबी जिले के बृज भूषण श्रीवास्तव को राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। इन नियुक्तियों के बाद छत्तीसगढ़ से जुड़े पदाधिकारियों की राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर पर भूमिका महत्वपूर्ण हो गई है।
ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के वैश्विक अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने उम्मीद जताई है कि नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन को और मजबूत करने तथा कायस्थ समाज से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। नई जिम्मेदारियों के साथ संगठन के विभिन्न स्तरों पर समन्वय बढ़ाने और सामाजिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने पर जोर रहेगा।

