Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री खाद्यान्न सहायता योजना से अनीता दांडेकर के परिवार को मिल रही बड़ी राहत…

हर महीने 35 किलो चावल मिलने से परिवार की खाद्य जरूरतें हो रहीं पूरी, राज्य सरकार की योजना बनी सहारा

भाटापारा के गुरुनानक वार्ड निवासी अनीता दांडेकर के परिवार को मुख्यमंत्री खाद्यान्न सहायता योजना का लाभ मिल रहा है। योजना के तहत परिवार को हर महीने 35 किलो चावल प्राप्त हो रहा है, जिससे उनकी खाद्य जरूरतों को पूरा करने में बड़ी मदद मिल रही है। परिवार का कहना है कि नियमित रूप से मिलने वाले खाद्यान्न से घरेलू खर्च का बोझ कम हुआ है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों तक सहायता पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। योजना से मिलने वाला खाद्यान्न ऐसे परिवारों के लिए नियमित सहारा बन रहा है।

ख़बरें और भी…

Exit mobile version