स्वतंत्र छत्तीसगढ़
रायपुर। छत्तीसगढ़ की लोकप्रिय और चुलबुली पार्श्व गायिका स्व. सुश्री वर्षा मनहर की स्मृति में आज 24 सितंबर को रायपुर में विशेष संगीतमय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जा रहा है। मायाराम सुरजन हॉल में शाम 6 बजे से होने वाले इस कार्यक्रम में उनके गाए गीतों, पसंदीदा नगमों और उनसे जुड़ी मधुर स्मृतियों को सुरों के माध्यम से याद किया जाएगा।
स्व. वर्षा मनहर की आवाज और उनकी चुलबुली अंदाज से जुड़ी यादें आज भी संगीत प्रेमियों के बीच मौजूद हैं। श्रद्धांजलि सभा का उद्देश्य उनके संगीत योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी स्वरांजलि अर्पित करना और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करना है। आयोजकों के अनुसार, यह पूरी शाम केवल वर्षा जी की स्मृतियों को समर्पित रहेगी।
कार्यक्रम में कैलाश छाबडा, मनीषा नटाल,संजीव ठाकुर,आशुतोष अग्रवाल,अभय गनोरकर,राजेंद्र कुमार लंगोटे,नन्द वर्मा,प्रहलाद सपहा,सुखबीर सिंह ब्रोका,इकबाल सिंह होरा,मनी सिंह,सचिन सोनवानी,पलक दरडा,तन्नु सिंह पठारा,राखी श्रीवास्तव,कविता वाटे,वर्षा खेंडेकर,वीणा मिश्रा,बबीता मिश्रा,सितारा शेख,सुहाना वर्मा,डॉ.सुनील शुक्ला,अरुण पटले,ऋषि कुमार मिश्रा,कमल अग्रवाल,विनोद शर्मा,योगेश भावे,रतन सोनी,प्रमोद साहू,गोल्डन साहू जी रहेंगे |
कार्यक्रम को लेकर विशेष रूप से यह निर्णय लिया गया है कि किसी भी कलाकार या अतिथि का औपचारिक स्वागत-सत्कार नहीं किया जाएगा। इसके अलावा कार्यक्रम के दौरान आगामी किसी अन्य आयोजन की घोषणा भी नहीं होगी। कार्यक्रम में शामिल होने वाले संगीत प्रेमियों के लिए भोजन की व्यवस्था भी रखी गई है।
संगीत परिवार ने सभी संगीत प्रेमियों और वर्षा मनहर से जुड़े लोगों से इस विशेष श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित होकर उन्हें याद करने का आग्रह किया है। आयोजकों का कहना है कि सुरों और स्मृतियों के माध्यम से स्व. वर्षा मनहर को श्रद्धांजलि देना ही इस शाम का मुख्य उद्देश्य है।
ख़बरें और भी …

