Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

पीएम मोदी के जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ में जले 1 करोड़ से ज्यादा दीप, रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाया 13 किमी मार्ग…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर छत्तीसगढ़ में भाजपा के ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। रायपुर में घड़ी चौक से मरीन ड्राइव तक करीब 13 किलोमीटर के मार्ग पर 25 लाख दीये जलाए गए, जबकि अकेले तेलीबांधा मरीन ड्राइव में करीब 1 लाख दीप प्रज्ज्वलित किए गए। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी कार्यक्रम में शामिल हुए। प्रदेश में 1 करोड़ से अधिक दीप जलाए जाने का दावा किया गया है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि 17 सितंबर का दिन विशेष है, क्योंकि इसी दिन भगवान विश्वकर्मा जयंती भी मनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि राजधानी में बड़ी संख्या में ‘आशीर्वाद के दीप’ जलाए गए हैं। मुख्यमंत्री निवास में भी शाम 7 बजे दीप प्रज्ज्वलित किया गया। इस दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनों और समुदायों की सहभागिता का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने की बात कही। ‘सेवा संकल्प अभियान’ 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाया जा रहा है।

प्रदेश के अन्य जिलों में भी ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किए गए। मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के गंगा सरोवर में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल समेत भाजपा पदाधिकारियों और लोगों ने दीप जलाए। अभियान के तहत छत्तीसगढ़ के अलग-अलग क्षेत्रों में दीप प्रज्ज्वलन के साथ सेवा, जनभागीदारी और विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

ख़बरें और भी…

Exit mobile version