Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

रायपुर के लोकभवन में धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा जयंती…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़

प्रमुख बिंदु

रायपुर। लोकभवन में गुरुवार, 17 सितंबर 2026 को विश्वकर्मा जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका एवं प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी ने भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली के लिए कामना की।

पूजा-अर्चना के बाद राज्यपाल एवं प्रथम महिला ने प्रदेशवासियों को विश्वकर्मा जयंती की बधाई और शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना, विधिक सलाहकार श्रीमती सत्यभामा दुबे सहित लोकभवन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर भगवान विश्वकर्मा की पूजा विशेष रूप से निर्माण, शिल्प, तकनीक और औजारों से जुड़े कार्यों में लगे लोगों द्वारा की जाती है। लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में भी परंपरागत रूप से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की समृद्धि और कल्याण की कामना की गई।

ख़बरें और भी…

Exit mobile version