Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ के खबर का हुआ असर नशे में ड्रेसिंग के मामले में जिला अस्पताल के वार्ड बॉय की सेवा समाप्त…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़(आनंद कुमार गुप्ता)

जशपुर:जिला अस्पताल जशपुर में नशे की हालत में मरीज की ड्रेसिंग किए जाने के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और मामले को लेकर उठे सवालों के बाद जीवनदीप समिति के तहत कार्यरत वार्ड बॉय की सेवा समाप्त कर दी गई है।

जिला अस्पताल के सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि 28 अगस्त 2026 को सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में जिला अस्पताल में कार्यरत वार्ड बॉय (जीवनदीप कर्मी) नशे में धुत पाया गया तथा उसके द्वारा नशे की हालत में ड्रेसिंग संबंधी कार्य किया गया।
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, उक्त कृत्य को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम के उल्लंघन के विपरीत पाए जाने पर 29 अगस्त 2026 को संबंधित जीवनदीप कर्मी वार्ड बॉय की सेवा समाप्त कर दी गई।

इससे पहले मामले को लेकर CMHO डॉ. जी.एस. जत्रा ने भी कार्रवाई की पुष्टि की थी। CMHO ने संबंधित कर्मचारियों पर कार्रवाई के साथ ड्यूटी से गायब रहने वाले कर्मचारी के खिलाफ निलंबन और संबंधित डॉक्टर को शोकॉज नोटिस जारी करने की बात कही थी।

लेकिन यहां सिर्फ वार्ड बॉय को सस्पेंड कर खाना पूर्ति किया ऐसा माना जा रहा है क्योंकि जो जिम्मेदार लोग थे जो बडे पद पर पदस्थ है उन पर कब करवाई होगी जिससे फिर इस तरह की घटना की पुर्नावृति ना हो यह देखने वाली बात होगी।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ न्यूज़ की खबर का असर
मरीजों की सुरक्षा और जिला अस्पताल की व्यवस्था को लेकर उठे सवालों के बाद अब स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित जीवनदीप कर्मी पर कार्रवाई करते हुए उसकी सेवा समाप्त कर दी है।
स्वतंत्र छत्तीसगढ़ न्यूज़ — खबर वही, जो असर दिखाए। ऐसे ही बेबाक और असरदार खबर के लिए बने रहे स्वतंत्र छत्तीसगढ़ जशपुर!

ख़बरें और भी…

Exit mobile version