हेड लाइंस
• 7 अगस्त को मायाराम सुरजन हॉल में आयोजित होगी म्यूजिकल नाइट
• नए और पुराने सदाबहार गीतों की प्रस्तुतियां देंगे स्थानीय कलाकार
• आयोजकों ने शहरवासियों से सहपरिवार कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की
रायपुर, छत्तीसगढ़। रायपुर का सांस्कृतिक माहौल एक बार फिर संगीत की सुरमयी शाम से गुलजार होने जा रहा है। रिदम म्यूजिकल ग्रुप की ओर से 7 अगस्त 2026 (शुक्रवार) को “म्यूजिकल नाइट” का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम शाम 6:30 बजे से शुरू होकर रात 11:00 बजे तक चलेगा। आयोजन मायाराम सुरजन हॉल, रजबंधा मैदान, बीजेपी कार्यालय के पास, रायपुर में होगा।
सुनहरे गीतों की होगी प्रस्तुति
कार्यक्रम में नए और पुराने सदाबहार हिंदी गीतों की आकर्षक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। शहर के कई चर्चित गायक एवं कलाकार मंच पर अपनी प्रस्तुति देंगे। आयोजन का उद्देश्य संगीत प्रेमियों को एक यादगार सांस्कृतिक संध्या प्रदान करना है।
कई कलाकार करेंगे प्रस्तुति
कार्यक्रम के डायरेक्टर मानस भट्टाचार्य हैं। आयोजन में राजेश मिश्रा (सिंगर एवं ऑर्गेनाइजर), मनोज मसंद (मेंटर एवं एंकर), सचिन सोनवानी, आनंद टौंक, शालिनी मिश्रा, अनुष्का तिवारी, सोनू साहा, लक्ष्मीकांत, सौरभ सिंह और सी.पी. सोना सहित कई कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। विशेष सहयोग कैलाश छाबड़ा का रहेगा।
सहपरिवार शामिल होने का आमंत्रण
आयोजकों ने रायपुर और आसपास के संगीत प्रेमियों से अपील की है कि वे सहपरिवार कार्यक्रम में शामिल होकर इस सुरमयी शाम का आनंद लें और आयोजन की शोभा बढ़ाएं। आयोजक राजेश मिश्रा ने सभी नागरिकों को कार्यक्रम में सादर आमंत्रित किया है।
खबरें और भी…

