Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

खिलाड़ियों के लिए 100 करोड़…

CHHATTISGARH

रायपुर। छत्तीसगढ़ में खेलों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय पहली बार आयोजित राज्य स्तरीय स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव के समापन सत्र में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि प्रदान की और कहा कि उत्कृष्ट खेल मिशन के तहत खेल अधोसंरचना को मजबूत करने के लिए इस वर्ष के बजट में 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी में लाभ देने के लिए सूची मंजूर की जा चुकी है, जबकि बस्तर ओलंपिक, सरगुजा ओलंपिक और खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स जैसे आयोजनों से लाखों युवाओं को मंच मिला है। उप मुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री अरुण साव ने कहा कि कॉन्क्लेव में मिले विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर राज्य के लिए प्रभावी खेल नीति और कार्ययोजना तैयार की जाएगी, जिससे छत्तीसगढ़ देश के अग्रणी खेल राज्यों में अपनी मजबूत पहचान बना सके।

खबरें और भी…

Exit mobile version