कोरबा | छत्तीसगढ़
प्रमुख बिंदु
• कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का हुआ शपथ ग्रहण।
• उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ।
• प्रेस क्लब के विकास के लिए 20 लाख रुपये की सहायता की घोषणा।
कोरबा। पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार, रामपुर (कोरबा) में कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री एवं कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने कोरबा प्रेस क्लब के विकास के लिए 20 लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की। कार्यक्रम में विधायक प्रेमचंद पटेल, फूलसिंह राठिया, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, महापौर संजू देवी राजपूत तथा पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि कोरबा प्रेस क्लब की पहचान राज्य स्तर पर है और पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। उन्होंने पत्रकारों से निष्पक्ष, जिम्मेदार और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और नई तकनीकों के दौर में अनुभवी एवं युवा पत्रकारों का समन्वय पत्रकारिता को नई दिशा देगा। वहीं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने मीडिया की भूमिका को लोकतंत्र के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता पर बल दिया। समारोह में अध्यक्ष नौशाद खान, उपाध्यक्ष राजकुमार शाह, सचिव दिनेश राज, उप सचिव हरीश तिवारी, कोषाध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव सहित पूरी कार्यकारिणी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
खबरें और भी…

