दुर्ग/छत्तीसगढ़
दुर्ग। दुर्ग-भोपाल-दुर्ग अमरकंटक एक्सप्रेस के स्लीपर क्लास यात्रियों को अब यात्रा के दौरान बेडरोल की सुविधा मिलेगी। रेलवे ने इसके संचालन के लिए वर्ष 2031 तक एक निजी कंपनी को अधिकृत किया है। यात्री आवश्यकता अनुसार चादर 40 रुपये, तकिया 30 रुपये तथा चादर व तकिया दोनों 70 रुपये में किराए पर ले सकेंगे। यह सुविधा ट्रेन नंबर 12853 (दुर्ग-भोपाल) और 12854 (भोपाल-दुर्ग) में उपलब्ध रहेगी। अब तक यह सुविधा केवल एसी कोच यात्रियों को मिलती थी। रेलवे के अनुसार इस पहल से लंबी दूरी की यात्रा अधिक आरामदायक होगी और यात्रियों को घर से बिस्तर साथ ले जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
ख़बरें और भी…

