Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

गर्मियों में इस तरह खाना शुरू कर देंगे खीरा तो तेजी से घटने लगेगा वजन, देखते ही लोग पूछने लगेंगे फिटनेस का राज ..

खानपान में सही तरह से खीरा शामिल किया जाए तो तेजी से वजन घटाने में मदद मिल सकती है. यहां जानिए गर्मियों के मौसम में खीरा खाने का सही तरीका. 

वजन कम : गर्मियों आ चुकी हैं और साथ ही आ चुका है गर्मियों में सभी का मनपसंद खीरा. चाहे शरीर को ठंडक देनी हो या फिर पेट की गड़बड़ियां ठीक करनी हों, खीरा (Cucumber) बेहद फायदेमंद साबित होता है. शरीर को ठंडक और ताजगी देने के अलावा भी खीरे के अनेक फायदे हैं. इसमें लिपिड लोअरिंग गुण पाए जाते हैं, यह एंटी-डायबेटिक और एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है और साथ ही इसमें विटामिन सी, विटामिन के और अन्य पोषक तत्व होते हैं जो सेहत को दुरुस्त रखने के साथ ही वजन घटाने में मददगार भी साबित होते हैं. जानिए किस तरह खीरे से वजन घटाने (weight loss) में सहायता मिलती है और इसके सेवन का सही तरीका क्या है. आपके लिए कुछ खास खीरे की रेसिपीज भी यहां दी गई हैं. तो चलिए जानते हैं उसके बारे में :-

बनाएं खीरे का सलाद 

वजन घटाने के लिए खाने के साथ सलाद खाया जा सकता है. खीरे का सलाद वजन कम करने में असरदार साबित होता है. इसे खाने का सही समय है कि लंच और डिनर. रोटी-सब्जी के साथ खीरे का सलाद आपका पेट तो भरेगा ही साथ ही वजन कम करने के लिए भी अच्छा साबित होगा |

Exit mobile version