मौसम / छत्तीसगढ़
15 जुलाई से मौसम बदलेगा, तेज बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी, लोगों को उमस से मिलेगी राहत
● प्रदेश में 15 जुलाई से बढ़ेगी मानसूनी गतिविधियां
● कई जिलों में भारी बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं का अलर्ट
● राजधानी रायपुर में सुबह से छाए बादल, बूंदाबांदी से बदला मौसम
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में मौसम शुष्क रहा, लेकिन अब 15 जुलाई से मानसूनी गतिविधियां तेज होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा के साथ गरज-चमक और एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। राजधानी रायपुर में बुधवार सुबह से काले बादल छाए रहे और हल्की बूंदाबांदी से लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली। मौसम विभाग ने रायपुर सहित कई जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। फिलहाल प्रदेश में इस मानसून सीजन की वर्षा सामान्य से 29 प्रतिशत कम दर्ज की गई है।
मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहे निम्न दबाव क्षेत्र और सक्रिय मानसूनी द्रोणिका के प्रभाव से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। उत्तर छत्तीसगढ़ में भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। सुकमा, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, गरियाबंद, जशपुर, सरगुजा, सूरजपुर और बलरामपुर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, कोरबा, महासमुंद, राजनांदगांव, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली सहित अनेक जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा, गरज-चमक और बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है।
ख़बरें और भी…
स्वतंत्र छत्तीसगढ़ के व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ना न भूलें:
http://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG
फेसबुक से जुड़ें:
https://www.facebook.com/me
यूट्यूब से जुड़ें:
https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ें:
https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q
ट्विटर (एक्स) से जुड़ें:
https://x.com/c35509

