बलरामपुर / छत्तीसगढ़
राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वित्तीय अनियमितताओं पर उठे सवाल, जांच नहीं होने से बढ़ी चिंता
हेडलाइंस:
जीवनदीप समिति की बैठक नहीं होने का दावा • बिना टेंडर लाखों रुपये खर्च करने के आरोप • आरटीआई में दस्तावेज नहीं मिलने से बढ़े सवाल • जांच की मांग तेज
बलरामपुर। जिले के राजपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर नए खुलासे सामने आए हैं। पूर्व ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी के कार्यकाल में लगभग 1.60 करोड़ रुपये की गड़बड़ी सामने आने के बाद अब आरोप है कि लाखों रुपये के विकास कार्य और खरीदी जीवनदीप समिति की स्वीकृति के बिना किए गए। बताया जा रहा है कि वर्ष 2021 के बाद समिति की नियमित बैठक ही आयोजित नहीं हुई, जबकि नियमानुसार प्रस्ताव पारित होने के बाद ही खर्च किया जा सकता है।
बिना टेंडर खरीदी और जांच में देरी पर सवाल
जानकारी के अनुसार तीन लाख रुपये से अधिक की खरीदी और निर्माण कार्यों में टेंडर जारी करने तथा कम राशि के कार्यों में प्रतिस्पर्धी कोटेशन लेने के नियमों का भी पालन नहीं किया गया। वहीं, अस्पताल में विकास कार्यों का लाभ जमीनी स्तर पर दिखाई नहीं देने और मरीजों को मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशानी झेलने की बात भी सामने आई है। महालेखाकार की ऑडिट में प्रारंभिक अनियमितताओं के संकेत मिलने के बावजूद अब तक विस्तृत जांच शुरू नहीं होने तथा आरटीआई के तहत मांगी गई जानकारी उपलब्ध नहीं कराए जाने से मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
ख़बरें और भी…
स्वतंत्र छत्तीसगढ़ के व्हाट्सऐप ग्रुप को ज्वाइन करना न भूलें:
http://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG
फेसबुक से जुड़ें: https://www.facebook.com/me
यूट्यूब से जुड़ें: https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ें: https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q
ट्विटर (एक्स) से जुड़ें: https://x.com/c35509

