Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

जरूरतमंद दिव्यांग बालिका को मिली नई व्हीलचेयर, सेवा समिति ने बढ़ाया मदद का हाथ…

रायपुर / छत्तीसगढ़

प्रमुख बिंदु

रायपुर। सेवा समिति और सामाजिक कल्याण संस्था छत्तीसगढ़ के सदस्यों ने मानवता और सेवा का परिचय देते हुए एक जरूरतमंद दिव्यांग बालिका को नई व्हीलचेयर प्रदान की। संस्था के अनुसार बालिका चलने-फिरने और बैठने में असमर्थ है, जिससे उसे दैनिक जीवन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। नई व्हीलचेयर मिलने से अब उसके आवागमन और देखभाल में काफी सहूलियत होगी।

यह सेवा कार्यक्रम श्री रोककम श्रीनिवास के विशेष सहयोग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष सी नागेश्वर राव, रोककम श्रीनिवास, सी श्रीलक्ष्मी, एम गणेश, बी.एस. नटराज, बसंता, मणि सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। वहीं एस रामचंद्र, संदीप वर्मा, मंगेश, भारद्वाज, सुधा, पार्थो, संजय साहू, नारायण और मैत्रेयी समेत अन्य सहयोगियों ने भी इस सेवा कार्य में योगदान दिया। संस्था अध्यक्ष सी नागेश्वर राव ने कहा कि जरूरतमंद लोगों की सहायता करना ही संस्था का मुख्य उद्देश्य है और आगे भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

खबरें और भी…

हमारे WhatsApp ग्रुप को फॉलो करना न भूलें।

https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

Exit mobile version