Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

रायपुर में सजेगी सुरीली शाम, ‘मैं एक राजा हूँ…’ संगीत संध्या का होगा आयोजन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ / मनोरंजन

प्रमुख बिंदु

रायपुर। राजधानी में संगीत प्रेमियों के लिए आज गुरुवार, 2 जुलाई को एक विशेष संगीतमय संध्या का आयोजन किया जाएगा। रजबंधा मैदान स्थित मायाराम सुरजन हॉल में शाम 6 बजे से “मैं एक राजा हूँ…” थीम पर आधारित कार्यक्रम आयोजित होगा। सुर सुहाना संगीत ग्रुप की प्रस्तुति में हिंदी सुमधुर गीतों से सजी इस शाम में शहर के कई प्रतिभाशाली गायक अपनी आवाज़ का जादू बिखेरेंगे। आयोजकों ने संगीत प्रेमियों से परिवार और मित्रों सहित कार्यक्रम में शामिल होकर कलाकारों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 6:30 बजे प्रदीप देवांगन द्वारा नई वेशभूषा में भजन प्रस्तुति के साथ होगा। इसके बाद प्रसिद्ध पार्श्वगायक एस.पी. बालासुब्रह्मण्यम के ऐसे चुनिंदा गीत प्रस्तुत किए जाएंगे, जिन्हें मंच पर कम ही सुनने का अवसर मिलता है। आयोजक राजय वर्मा ने कहा कि श्रोताओं की गरिमामयी उपस्थिति ही कलाकारों के लिए सबसे बड़ा सम्मान और प्रेरणा है। यह आयोजन संगीत प्रेमियों के लिए यादगार सांस्कृतिक संध्या साबित होने की उम्मीद है।

खबरें और भी

हमारे WhatsApp ग्रुप को फॉलो करना न भूलें
https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

Exit mobile version