रायपुर / छत्तीसगढ़
प्रमुख बिंदु
- रायपुर के गोलबाजार में चेन स्नेचिंग की घटना।
- बच्ची के गले से करीब 1 तोला सोने की चेन चोरी।
- चेन की कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही।
- CCTV फुटेज में संदिग्ध महिला की गतिविधि कैद।
रायपुर। राजधानी के व्यस्त गोलबाजार क्षेत्र में चेन स्नेचिंग की घटना सामने आने से लोगों में चिंता बढ़ गई है। जानकारी के अनुसार एक महिला मीडियाकर्मी अपने पति और बच्ची के साथ खरीदारी करने गोलबाजार पहुंची थीं। इसी दौरान भीड़भाड़ का फायदा उठाकर एक अज्ञात महिला ने उनकी बच्ची के गले से करीब एक तोला वजनी सोने की चेन पार कर दी। घटना के बाद परिजनों को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने आसपास तलाश की, लेकिन आरोपी महिला का कोई पता नहीं चल सका। चोरी गई चेन की कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर एक संदिग्ध महिला बच्ची के गले से चेन निकालते हुए दिखाई दी है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला मौके से फरार हो गई। पुलिस फुटेज के आधार पर उसकी पहचान करने का प्रयास कर रही है। यह पूरा मामला गोलबाजार थाना क्षेत्र का है। लगातार बढ़ रही चोरी और चेन स्नेचिंग की घटनाओं को लेकर व्यापारियों और आम नागरिकों ने बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी बढ़ाने की मांग की है।
खबरें और भी…
हमारे WhatsApp ग्रुप को फॉलो करना न भूलें
https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

